वर्ष 29 / अंक 5 / कामरेड निर्मल मुखर्जी (पंचू)

कामरेड निर्मल मुखर्जी (पंचू)

5 जनवरी को 3 बजे दिन में भाकपा(माले) के दमदम ब्रांच कमेटी सदस्य कामरेड निर्मल मुखर्जी (पंचू) का उत्तरी 24 परगना में दमदम दुर्गाबाड़ी रोड स्थित अपने आवास पर निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे. वे पिछले कई दिनों से सांस की समस्या से जूझ रहे थे.

कामरेड निर्मल मुखर्जी को नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह से प्रेरणा मिली थी और फिर वे पूरी जिंदगी एक कार्यकर्ता के बतौर दक्षिणी 24 परगना जिले की पार्टी गतिविधियों में शामिल होते रहे. जब पार्टी खुले तौर पर काम करने लगी तो वे राज्य कार्यालय की टीम के साथ जुड़ गए. उनकी अंतिम यात्रा में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा का. दिलीप दत्त, पवन, सागनिक चक्रवर्ती और सूरज दत्त समेत कई पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

27 January, 2020