वर्ष 29 / अंक 11 / निर्माण मजदूर यूनियन का सम्मेलन

निर्माण मजदूर यूनियन का सम्मेलन

लखनऊ के सेमरा गौढ़ी, मड़ियांव में बीती 27 फरवरी को ऐक्टू से सम्बद्ध निर्माण मजदूर यूनियन की लखनऊ इकाई का 22 वां वार्षिक जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष का. विजय विद्रोही ने मोदी सरकार के फासिस्ट हमले के खिलाफ  निर्माण मजदूरों से पूरी ताकत के साथ संघर्ष में उतरने की अपील की. पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमुख रूप से का. मंजू गौतम, रमेश चन्द्र शर्मा, रामसेवक रावत, सुग्रीव सरोज, समेदास मानिकपुरी, डोरीलाल, राम जीवन राना, कमलेश गौतम, शिवकुमार गौतम चुने गए. सर्वसम्मति से नौमी लाल को अध्यक्ष और कुमार मधुसूदन ‘मगन’ को मंत्री के रूप में चुना गया.

07 March, 2020