वर्ष 34 / अंक-01 / बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय की मांग : बगोदर की सड़...

बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय की मांग : बगोदर की सड़को पर उतरी सैकड़ों छात्रायें

बगोदर में 23 दिसंबर 2024 (सोमवार) को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक घटना घटी. अगले दिन 24 दिसंबर, मंगलवार को सैकड़ों छात्राएं इसके प्रतिवाद में स्वतः ही सड़क में उतर गई. दोपहर ढाई बजे बगोदर बस पड़ाव में घाघरा साइंस कॉलेज के सैकड़ों छात्राएं जुटीं और फिर समूचे बगोदर बाजार में बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन किया. मार्च में शामिल छात्राएं ‘बलात्कार पीड़िता को न्याय दो’, ‘बलात्कारी को फांसी दो’, ‘महिला हिंसा पर रोक लगाओ’, ‘वी वांट जस्टिस’ आदि नारे लगा रही थी.

शाम साढ़े तीन बजे बगोदर हाई स्कूल की छात्राओं समेत नावाडीह, मंझिलाडीह, अंबाडीह, जरमुने, अडवारा आदि गांवों की सैकड़ों छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से मार्च निकाला जो सरिया रोड से पुरानी जीटी रोड चौराहा और थाना चौक होते हुए बगोदर बस पड़ाव पहुंचा जहां सभा आयोजित कर उन्होंने बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

उक्त विरोध मार्च में छात्राओं के साथ पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो और जरमुने पूर्वी की पंचायत समिति सदस्या प्रियंका साव में शामिल रही. उन्होंने कहा कि बगोदर की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक है. इसने मानवता को बेहद शर्मसार किया है. हम सभी पीड़िता व उनके परिजनों के साथ है. उन्होंने पीड़िता के न्याय के लिए इस जघन्य अपराध के दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. 
प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व लवली, पूजा, मनिता, आशा, ललिता, प्रमिला, लीलावती, प्रेमा, संजू, संगीता, फूल कुमारी, मंजू, कौशल्या, बनीता, सरिता, सरोज भारती, पूनम, गीतांजलि, दिव्या, नीरू, शालिनी, संजू, लक्ष्मी, श्वेता, विनीता, सृष्टि, शिवानी, अनीता, रुखसार परवीन, गीता, संजना, मधु, अंशु, सुनीता, सानिया परवीन, अलका, गूंजा, खुशबू, अंजलि, किरण, बबीता समेत कई अन्य छात्राओं ने किया.

demand-for-justice-for-rape-victim2

30 December, 2024