वर्ष 30 / अंक-06 / मनरेगा में काम व पानी के लिए सोनभद्र में प्रदर्शन

मनरेगा में काम व पानी के लिए सोनभद्र में प्रदर्शन


सोनभद्र (उप्र) के घोरावल तहसील मुख्यालय पर विगत 4 फरवरी 2021 को भाकपा(माले) राज्य सचिव का. सुधाकर यादव के नेतृत्व में मनरेगा की बकाया मजदूरी के भुगतान, काम, पानी व आवास की मांग को लेकर सभा हुई. प्रशासन ने सभा को विफल करने के लिए पूरी नाकेबंदी की और इस नाकेबंदी के बावज़ूद धरने में आ रहे कार्यकर्ताओं को तहसील गेट पर ही रोक दिया. सभा तहसील गेट पर ही हुई. एसडीएम ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मांग पत्र लिया. सभा के बाद मार्च भी निकाला गया.

 

08 February, 2021