वर्ष 32 / अंक-14 / आमरण अनशन का समापन

आमरण अनशन का समापन

चंदौली जिले के शिकारगंज क्षेत्र के बलिया खुर्द के अंतर्गत गढ़वा में विगत 17 मार्च 2023 से आंदोलन चल रहा था. आंदोलनकारी क्षेत्र के विकास से संबंधित अपनी मांगों को लेकर भाकपा(माले) जिला कमेटी के सदस्य व प्रखंड सचिव कामरेड विजय राम के नेतृत्व में विगत 25 मार्च से आमरण अनशन पर बैठ गए थे.

उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, विकास खंड अधिकारी रविंद्र प्रताप और क्षेत्राधिकारी रघुराज ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वहां बैठे का. विजय राम को जूस पिला कर आमरण अनशन खत्म करवाया. उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को 2 महीने के अंदर पूरा कर दिया जाएगा. आंदोलनकारियों की लिखित मांगों पर उप जिलाधिकारी विकास खंड अधिकारी ने अपना हस्ताक्षर किया और अनशन समाप्त करने की अपील की.

मौके पर राजेंद्र प्रसाद, किसुन बनवासी, विष्णु बनवासी, विक्रम चौहान, चंदन, कन्हैया राम, मराछु राम, प्रमोद कुमार, कलावती देवी, बदामी देवी, चंद्रकला देवी, रेखा देवी, मौला देवी, श्रीमती देवी, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे.

03 April, 2023