वर्ष 28 / अंक 45 / आइसा का प्रथम आंध्र प्रदेश सम्मेलन

आइसा का प्रथम आंध्र प्रदेश सम्मेलन

आइसा का आंध्र प्रदेश प्रथम राज्य सम्मेलन गत 21 अक्टूबर 2019 को कडपा शहर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर एक रैली आयोजित की गई और जनसभा हुई जिसमें 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. जनसभा के बाद आइसा का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन किया गया जिसमें आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये 85 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सम्मेलन ने अंत में 21-सदस्यीय राज्य कमेटी का चुनाव किया.

मुख्य अतिथि के बतौर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सौरभ ने रोहित वेमुला की प्रेरणादायक स्मृति को सलाम किया और शिक्षा पर फासिस्ट एवं कारपोरेट आक्रमण के खिलाफ आंध्र में छात्रों द्वारा चलाये जा रहे संघर्षों का अभिनन्दन किया. सम्मेलन ने कामरेड ओबेलेसु को आइसा का राज्य सचिव और कामरेड नागराजू को आइसा प्रदेश अध्यक्ष चुना.

aisa ap

 

29 October, 2019