वर्ष 31 / अंक-01 / इनौस का पहला पलामू जिला सम्मेलन

इनौस का पहला पलामू जिला सम्मेलन

26 दिसंबर 2021 को अशफाकउल्ला खान सभागार, मेदिनीनगर, पलामू में इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव संदीप जयसवाल, राज्य सचिव अमल घोष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश, भाकपा(माले) राज्य स्थाई कमिटी के सदस्य रविंद्र भुईयां की मौजूदगी में इनौस का पहला जिला सम्मेलन संपन्न हुआ.

सम्मेलन शहीद किसान आंदोलनकारियों व सैनिकों के सम्मान में एक मिनट के मौन के साथ शुरू हुआ. सभा में आए मुख्य अतिथि संदीप जयसवाल ने कहा कि झारखंड देश भर में पलायन के लिए कुख्यात है. झारखंड जहां रोजगार की असीम संभावनायें हैं, किन्तु पूंजीपति परस्त सरकार खनिजों, जमीनों व जंगलों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेचने में व्यस्त है. झारखंड के युवाओं को रोजगार कैसे मिले? इसकी चिंता अभी तक की किसी सरकार को नहीं रही है. इसी उदासीनता के खिलाफ 2019 में झारखंड के लोगों ने हेमंत सरकार को पूर्ण बहुमत दिया. लेकिन, आज 2 साल बाद भी न रोजगार मिला है, न ही बेरोजगारी भत्ता.

उन्होंने कहा कि पलामू नीलांबर-पीतांबर व अशफाक उल्ला खान की धरती रही है. यह वामपंथी व युवा आंदोलनों की धरती रही है. देश की आजादी के संघर्ष से लेकर आजाद भारत में जनवादी संघर्षों को यहां बखूबी लड़ा गया है. युवाओं का यह नया सम्मेलन पलामू के संघर्षों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बेरोजगारी और धार्मिक उन्माद के खिलाफ आंदोलन की धार को तेज करेगा.

जिला सम्मेलन में 11 सदस्यीय जिला कमिटी बनी. अविनाश रंजन को अध्यक्ष, पवन विश्वकर्मा को सचिव, इजहार अली हैदर को उपाध्यक्ष और प्रभात चौरसिया को सह सचिव की जिम्मेवार दी गई.

Palamu District Conference of RYA

 

03 January, 2022