वर्ष 34 / अंक-01 / वामपंथी नेताओं की मुलाकात हुई

वामपंथी नेताओं की मुलाकात हुई

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आरएसपी और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने विगत 22 दिसंबर 2024 को दिल्ली के अजय भवन में मुलाकात की और चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का जायजा लिया. बाबा साहेब अंबेडकर पर अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पांचों पार्टियां 30 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगी. नेताओं ने चुनाव आचरण नियमों को बदलने के ईसीआई के मनमाने एकतरफा फैसले को भी गंभीरता से लिया, जो चुनावी प्रक्रिया को और अधिक अपारदर्शी और चुनाव आयोग को और अधिक गैर-जिम्मेदार बना देगा.

30 December, 2024