वर्ष 28 / अंक 28 / डा. पायल की संस्थागत हत्या के खिलाफ मदुरै में प्र...

डा. पायल की संस्थागत हत्या के खिलाफ मदुरै में प्रतिवाद

भाकपा(माले) की मदुरै (तमिलनाडु) नगर इकाई ने 2 जून 2019 को उच्च शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त जातिवाद की भत्र्सना करते हुए मदुरै शहर में एक प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया. इस प्रतिवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता आइसा नेता का. तमिलारासन ने की और इसे मदुरै नगर के पार्टी नेता का. श्रीधर, आरवाइए नेता का. कालेश्वरम और अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. प्रतिवाद सभा को इन पार्टी नेताओं के अलावा एआइएसएफ, एसएफआइ, आरएसएफ तथा अन्य जन संगठनों के नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान नई शिक्षा नीति, हिंदी थोपने के केंद्र सरकार के प्रयासों और देश में फासीवाद के बढ़ते कदम के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए.

20 June, 2019