वर्ष 32 / अंक-28 / जनसवालों पर धरना-प्रदर्शन

जनसवालों पर धरना-प्रदर्शन

विगत 6 जुलाई 2023 को गढ़वा जिला के डंडा प्रखंड में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम 13-सूत्री मांग पत्र बीडीओ सह सीईओ फणीश्वर रजवार को सौंपा गया जिनमें नया राशन कार्ड और नाम जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों को दंडित करने, किसानों का जमीन रसीद सलंग्न कर प्रधनमंत्री किसान योजना राशि मुहैया कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना अवैध तरीके से राशि का निकासी पर रोक लगाने और नए लाभूकों को तत्काल राशि आवंटित करने, सभी किसानों को अविलंब खाद-बीज मुहैया कराने, बिजली बिल की गड़बड़ियों को दूर करने, खेती के लिए मुफ्त बिजली देने, स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने, जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी को नियम संगत करने, कम राशि होने पर भी गरीबों को बैंक से धन निकासी की छूट देने की मांगे शामिल थीं.

नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक, ब्लाॅक व अंचल कार्यालय व्याप्त लापरवाही व  रिश्वतखोरी पर निशाना साधा. धरना को सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, पंचायत समिति सदस्य रहीना बीबी ने संबोधित किया.

protests-on-public-issues_0

09 July, 2023