वर्ष 30 / अंक-09 / तटबंध निर्माण पर रोक के लिए धरना

तटबंध निर्माण पर रोक के लिए धरना

 

मुजफ्फरपुर (बिहार) के गायघाट में विगत 24 फरवरी 2021 को ‘चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा’ के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर बागमती तटबंध के लिए सरकार द्वारा गठित रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने तक बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई व मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री मांग-पत्र दिया. प्रतिनिधि मंडल में ठाकुर देवेन्द्र कुमार, नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, मोनाजिर हसन व संजीव कुमार शामिल थे. सरकार से यह भी मांग की गई कि रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले तटबंध निर्माण के लिए किसी भी तरह के नये टेंडर को रद्द किया जाए तथा रिव्यू कमेटी के कार्यकाल का विस्तार किया जाये.

इस दौरान धरना स्थल पर ठाकुर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता जितेंद्र यादव के संचालन में आयोजित सभा को गंगा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल प्रकाश, चर्चित समाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी डाॅ. हरेंद्र कुमार, प्रो. अवधेश कुमार, शाहिद कमाल, रमेश पंकज, पत्रकार ब्रह्मानंद ठाकुर, पुष्पराज, ग्राम समिति के नेता आनंद पटेल, लोक कलाकार सुनील कुमार, पीयूसीएल के अंकित आनंद, पूर्व मुखिया राम प्रमोद मिश्र, बाबा आम्टे संगठन के राम बाबू, उप्र के जेपी आंदोलन कार्यकर्ता राम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश तथा ज्योति कुमारी आदि संबोधित किया.

विदित हो के जनआंदोलन के दबाव में नीतीश सरकार ने 4 साल पहले तटबंध निर्माण परियोजना की समीक्षा हेतु रिव्यू कमेटी का गठन किया था. इसमें प्रसिद्ध नदी विशेषज्ञ दिनेश मिश्र और भू-वैज्ञानिक डाॅ. राजीव सिन्हा सहित कई पर्यावरणविद् व नदी विशेषज्ञ शामिल हैं. पिछले साल इस कमेटी की अवधि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2020 तक कर दिया गया था. लेकिन, रिव्यू कमेटी को कारगर बनाने हेतु संसाधन मुहैया नहीं कराया गया. रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता उमाशंकर सिंह के द्वारा दुबारा कोई बैठक भी नहीं बुलाई गई. धरना में सैकड़ों की तादाद में किसान और अन्य क्षेत्रीय नागरिक शामिल थे.

Strike to stop construction - Bhagalpur

 

01 March, 2021