वर्ष 28 / अंक 44 / झुग्गी-झोपड़ीवासियों का धरना

झुग्गी-झोपड़ीवासियों का धरना

जयनगर (मधुबनी) में रेलवे के भूमि पर बसे सैंकड़ों गरीबों ने झुग्गी-झोपड़ी यूनियन के नेतृत्व में 15 अक्टूबर 2019 को रेलवे प्लेटफार्म पर ही धरना दिया और रेल प्रशासन के द्वारा तुगलकी फरमान के तहत झुग्गी-झोपड़ी उजाड़ने की नोटिस जारी करने के खिलाफ और झोपड़ी उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों को बसाने की मांग की.

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अनुमंडल सचिव भूषण सिंह ने कहा कि सरकार भूमिहीनों व गरीबों को भूमि मुहैया कराने में विफल है, सभी गरीब एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे. सभा को भाकपा के पूर्व अंचल मंत्री नरेश ठाकुर व अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. धरना के जरिए रेल प्रशासन को मांग पत्र दिया गया.

jugigi

 

22 October, 2019