पुलवामा में हुए हमले की निंदा करें

भाकपा(माले) ने पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. इस नुकसान और शोक की घड़ी में हम हमले के शिकार जवानों के शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं और कामना करते हैं कि घायल सिपाही जल्द से जल्द स्वस्थ हो उठें.

इस हमले ने एक बार फिर मोदी सरकार की कश्मीर नीति की चरम विफलता का भंडाफोड़ कर दिया है. कश्मीर के हालात और पाकिस्तान से सम्बन्ध, दोनों मामलों में सुधार के लिये किसी भी गंभीर प्रयास के अभाव में यह अनिवार्य है कि बस सर्जिकल स्ट्राइक का सैन्यवादी गुणगान करना और आक्रामक भावभंगी अपनाना केवल खोखला ही साबित होगा.

- केन्द्रीय कमेटी, भाकपा(माले)

14 फरवरी 2019

16 February, 2019